देहरादून – उत्तराखंड के देहरादून जिले के ऋषिकेश में एसटीएफ ने फर्जी आधार और वोटर कार्ड बनाने वाले सेंटर का पर्दाफाश किया है। उत्तराखंड के बाहर रहने वाले व्यक्तियों का फर्जी तरीके से यहां पहचान पत्र बनाया जा रहा था। सेंटर का पर्दाफाश कर एसटीएफ ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने जानकारी दी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ऋषिकेश स्थित एक जन सेवा संस्थान की ओर से फर्जी दस्तावेज बनाए जा रहे थे।

एसटीएफ गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि अब तक कितने लोगों के फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनाए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एसटीएफ ने कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद किया है। अब एसटीएफ पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *