हरिद्वार – उत्तर प्रदेश में छात्र को पीटने की घटना को हरिद्वार का बताने वाले असमाजिक तत्वों को एसएसपी हरिद्वार की सख्त चेतावनी- “बेवजह माहौल खराब करने की नीयत सुधारें, वरना होगी सख्त कार्यवाही”

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में छात्र को शिक्षक द्वारा पीटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसको हरिद्वार स्थित किसी गुरुकुल का बताया जा रहा है जो पूरी तरह गलत है।

वीडियो कुछ माह पूर्व थाना सिंधौली जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश का है जिस संबंध में थाना सिंधौली सीतापुर में मु0अ0सं0 342/23 दर्ज कर आरोपी शिक्षक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *