देहरादून – उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर देहरादून में चंदननगर रेस्ट कैंप स्थित कुष्ठ रोग आश्रम में फल और अन्य खाद्य सामग्री बांटी गई।
इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी ने कहा की हमें स्वर्गीय राजीव गांधी जी के द्वारा देश में किए हुए कार्यों को कभी भूलना नहीं चाहिए। किसान कांग्रेस की ओर से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और संकल्प लेते हैं कि जो सपना स्वर्गीय राजीव गांधी ने देखा था उसको पूरा करने के लिए किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता आगे आकर काम करेंगे। राजीव गांधी ने देश हित में जो कार्य किए वह किसी से छिपी नहीं है। स्वर्गीय राजीव गांधी ने भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए हमेशा कार्य किए। राजीव गांधी का सपना था कि देश का हर ग्राम, विकास की मुख्यधारा से जुड़े। देश मे पंचायत राज एक्ट, कंप्यूटर और मोबाइल भी उन्ही की देन है। उन्होंने ही 18 साल के लोगो को मतदान का अधिकार दिया।

वही उत्तराखण्ड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास चौहान ने कहा कि आज हम स्वर्गीय राजीव गांधी के द्वारा बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते है और जो सपना राजीव गांधी ने सपना देखा था उसे जरूर पूरा करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सोशल मीडिया के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद गुलफाम खान, उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सुरेश कुमार यादव एडवोकेट विनोद कुमार एवं प्रदेश संगठन मंत्री यशवीर यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *