हरिद्वार, 16 जून – हरिद्वार के वीआईपी घाट पर मंगलवार से भारतीय किसान यूनियन टिकैत के चार दिवसीय किसान महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। किसान महाकुंभ में किसानों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की जाएगी और उन मांगो को पूरा करने के लिए सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा।

किसान महाकुंभ के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित हुए। इस दौरान राकेश टिकैत ने भूमि अधिग्रहण पर सरकार को घेरा और आरोप लगाया कि कम दामों पर किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।

मीडिया से वार्ता के दौरान राकेश टिकट ने बताया कि किसान महाकुंभ में देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों किसान पहुंचे हैं। सभी किसान यहां अपनी बात रखेंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि भूमि अधिग्रहण का मुद्दा देश का सबसे बड़ा मुद्दा है। सस्ते दामों पर भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है और जबरदस्ती किसने की जमीन खरीदी जा रही है। स्मार्ट मीटर से देश का आम आदमी तंग है और किसान उनकी आवाज को उठा रहा है। किसानों को आज भी फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है। एमएसपी, किसान ऋण, भूमि अधिग्रहण और एमएसपी जैसे मुद्दों पर देशभर में मीटिंग हो रही हैं और अबकी बार आरपार की लड़ाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *