हरिद्वार – बहादराबाद टोल प्लाजा पर किसानों का धरना 11वे दिन भी जारी रहा। किसानों की माँग है जब तक केंद्र सरकार तीनो कृषि कानूनों को वापस नही लेती, दिल्ली में चल रहा किसानों का आन्दोलन खत्म नही होता तब तक उनका भी धरना जारी रहेगा। भारतीय किसान यूनियन के हरिद्वार जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर धरने पर बेठे भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों द्वारा आने वाली 21 जून से डोईवाला के लच्छीवाला में बने टोलप्लाज पर भी धरना शुरू किया जाएगा। वही उन्होंने बहादराबाद टोल प्लाजा पर लगने वाले टोल को भी समाप्त करने की भी मांग की और कहा किसानों के लिए हर टोल प्लाजा पर टैक्स माफ होना ही चाहिए।I

