हरिद्वार – कोरोना संक्रमण के कारण लगभग सभी इंडस्ट्री प्रभावित हुए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा उत्तराखंड का पर्यटन कारोबार प्रभावित हुआ है इस कारोबार से जुड़े व्यापारी पिछले 1 साल से आर्थिक मंदी की मार झेल रहे हैं। वह लगातार सरकार से आर्थिक मदद देने की मांग भी कर रहे हैं। हरिद्वार में होटेलियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विभाष मिश्रा, टैक्सी मैक्सी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा और बजट होटल एसोसिएशन मीडिया प्रभारी अखिलेश चौहान ने एक बार फिर से सरकार से राहत देने की माँग की है। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने होटल के बिजली, पानी, सीवर, हाऊस टैक्स, माफी के साथ ही टैक्सियों के 2 साल के टैक्स, बैंकों के क़िस्त के ब्याज मुक्त कर 2 साल बाद क़िस्त जमा करने, इन्सुरेंस और परमिट आदि में भी 2 साल की छूट देने की मांग भी राज्य सरकार से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *