हरिद्वार – पांच माह की वार्षिक बन्दी के बाद आज राजाजी टाइगर रिजर्व के सभी गेट सैलानियो के लिए खुल गए। 15 नवम्बर से 15 जून तक सैलानियो के लिए खुलें रहेंगे सभी गेट। बाघो व जंगली गजराजों के लिए विख्यात है राजाजी टाइगर रिजर्व। चीला व मोतीचूर रेंज में अधिकारियों ने पर्यटन सत्र का सुभारम्भ किया।

मोतीचूर रेंज में आने वाले पर्यटक स्थानीय स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की कर सकेंगे खरीदारी।


