हरिद्वार – वर्तमान में जनपद हरिद्वार में यातायात नियमों का पालन कराने हेतु जनपद में नाबालिगों द्वारा चलाए जा रहे वाहनों/गलत नंबर प्लेट/मॉडिफाइड साइलेंसरों/बहुत तेज पटाखे की आवाज करने वाले वाहनो/ बिना कागज़ के चलने वाले/प्रेशर हॉर्न आदि वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलौर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रभावी रूप से चेकिंग कर यातायात के नियमों का पालन न करने वाले वाहनों/नाबालिक बच्चों द्वारा चलाए जा रहे हैं वाहनों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए वाहनों का चालान कर वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी रूप में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

