हरिद्वार – हरिद्वार महिला कांग्रेस जरूरतमंदों में खाद्य सामग्री व् मास्क सैनिटाइजर वितरण कर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।

हरिद्वार महिला काँग्रेस की जिला अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा की कोरोना महामारी के कारण आज पूरे प्रदेश में हालात बहुत ही गंभीर बने हुए हैं। जिसके कारण मजदूर वर्ग बहुत ही असहाय हो गया है। सरकार गरीब लोगों की कोई मदद नहीं कर रही है। जिसके कारण उनकी दो वक्त के खाने का इंतजाम भी नहीं हो पा रहा है। इसी को देखते हुए आज महिला कांग्रेस ने उन असहाय लोगों को खाद्य सामग्री और सुरक्षा के लिए मास्क, सैनिटाइजर वितरण किए हैं। उन्होंने सक्षम लोगो से भी अपील की है की आप भी आगे आए और अपने आसपास मैं रहने वाले जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

पूर्व महानगर महिला अध्यक्ष सविता सिंह ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब हम सब लोग मिलकर उनके दिखाए सदभाव के रास्ते पर चलेंगे। हमारे समाज को अभी और जागरूक होने की जरूरत है। वही सभी ने प्रण लिया कि सब समय-समय पर राजीव गांधी के दिखाएं सदभाव के रास्ते पर चलते रहेंगे।

वितरण के दौरान सुषमा सहगल, नीलम शर्मा, नीलम पांडे, कुमारी अंजू आदि महिलाएं मौजूद रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *