हरिद्वार – हरिद्वार में प्रस्तावित हर की पैड़ी कॉरिडोर के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। योजना के तहत सबसे पहले हर की पैड़ी के मेन गेट और उसके आसपास का सौंदर्य करण किया जाएगा। डीएम ने कहा कि हर की पैड़ी कॉरिडोर का उद्देश्य यहां की भव्यता को बढ़ाना है। साथ ही आने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके उसको भी ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है।

