ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी – उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। यशपाल आर्य ने कहा है कि प्रदेश के मंत्री और विभाग के अधिकारी निजी अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं, इस से यह साफ प्रतीत होता है की यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उनको भरोसा नहीं है। इसने सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।
उन्होंने कहा कि मंत्रियों और अधिकारियों को भी सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा नहीं है जिससे वह अपना इलाज प्राइवेट अस्पतालों में करवा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा है कि जिस तरह से प्रदेश की स्वास्थ्य
व्यवस्था खराब हो चुकी हैं वह किसी से छुपा नहीं है सबसे बुरा हाल
पहाड़ों पर है जहां लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।

