देहरादून – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक हरिद्वार मदन कौशिक के नेतृत्व में पूर्व पार्षद गौरव भाटिया को पुनः भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर अजय शर्मा, अनिल शर्मा, महेश चंद्र, मुकेश कुमार, संत कुमार, राजकुमारी, रोहित धवन, निमित्त वासन, अमरीक सिंह, कविता गुप्ता, बिंदिया वर्मा आदि उपस्थित रहे।

