हरिद्वार – हरिद्वार में बीएसपी और कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता आज बीजेपी में शामिल हुए। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने लक्सर और खानपुर विधानसभा से कांग्रेस और बीएसपी छोड़कर आए कई कार्यकर्ताओं को बीजेपी ज्वाइन कराई। हरिद्वार बीजेपी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रुड़की के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति और हरिद्वार के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप गोयल का भी सांसद निशंक ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान सांसद निशंक ने कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग अपनी पार्टियां छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं। निश्चित रूप से बीजेपी आने वाले लोकसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करेगी।


