हरिद्वार – हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में चार दिन पहले हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक के दोस्त ने ही उसकी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिक मृतक कुणाल और 23 वर्षीय आरोपी अरविंद आपस में दोस्त थे और 7 फरवरी को साथ में शराब पी रहे थे। पुलिस के मुताबिक मृतक ने आरोपी की बहन के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी जिससे तिलमिला उठे आरोपी अरविंद ने उसकी हत्या कर डाली। 7 फरवरी को मृतक कुणाल का शव कनखल थाना क्षेत्र में श्रीयंत्र मंदिर के पास जंगल में मिला था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कनखल थाना पहुंचकर हत्याकांड का खुलासा किया।

