रामनगर (नैनीताल) – कॉर्बेट से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग की आमपोखरा रेंज के पास कानिया गांव में बाघ के दहशत से परेशान ग्रामीणों में डर का माहौल है। इस क्षेत्र में बाघ ने पशुओं पर हमला करके उन्हें अपना निवाला बनाया है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। स्थानीय लोगों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई, समाधान न होने पर आंदोलन की बात कही।

