हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में जी-20 कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय सी-20 कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कार्यक्रम के पहले दिन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। होटल भागीरथ में आयोजित सी-20 कार्यक्रम में भारत के साथ ही अन्य कई देशों की सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शिरकत करने पहुंचे हैं।

वसुदेव कुटुंबकम का उद्देश्य लेकर आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में तीन दिनों तक सामाजिक संस्थाओं द्वारा आर्थिक और सामाजिक विषयों चर्चा की जाएगी। सांसद निशंक ने कहा कि हरिद्वार में सी 20 कार्यक्रम आयोजित होना सौभाग्य का विषय है और इस कार्यक्रम से निकलने वाली आवाज पूरी दुनिया के लिए सुखद और कल्याणकारी होगी।

वही आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों ने प्राचीन काल में ही वसुदेव कुटुंबकम की बात की थी जिसे आज पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *