हरिद्वार – हरिद्वार में गंगा दशहरे के अवसर पर हरकी पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घंटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिख रही है। सुबह से ही श्रद्धालु हरकी पैड़ी व अन्य घंटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मान्यता है कि गंगा दशहरे के दिन गंगा में स्नान करने से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं, गंगा दशहरे में गंगा में आस्था की डुबकी लगाने से मिलने वाला फल कई गुना बढ़ जाता है। यही वजह है कि गंगा दशहरे के दिन हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी रहती है।

मानव कल्याण के लिए पृथ्वी लोक पर ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन अवतरित हुई थी और इस पवित्र पावन दिन को गंगा दशहरे के रूप में मनाया जाता है।

वहीं इस अवसर पर भीड़ नियंत्रण, यातायात सुचारू रखने और श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान कोई दिक्कत न हो उसको लेकर भी स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारी अपनी नज़र बनाए हुए हैं, वहीं विभिन्न चौराहों और घाटों पर पुलिस के जवान मुस्तैद नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *