हरिद्वार – हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम पुल पर दो स्थानीय युवकों ने एक महिला को गंगनहर में कूदने से बचा लिया। महिला पास में बीएचईएल क्षेत्र की रहने वाली है। फिलहाल उसका रो-रो कर बुरा हाल है।
मामला हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रेमनगर आश्रम पुल का है जहाँ दोपहर को एक महिला आत्महत्या के इरादे से पुल की रैलिंग पर चढ़ गई। महिला गंगनहर में छलांग लगाने ही वाली थी कि आसपास मौजूद मोहित और विकास गोस्वामी इन दोनो युवकों ने महिला को पकड़ लिया और रेलिंग से नीचे उतारकर उससे नहर में कूदने का कारण पूछा।
इसी बीच ज्वालापुर कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी जसवीर चौहान और सुजीता चौहान भी मौके पर पहुँच गये। इस दौरान महिला ने बताया कि उसके पति बीएचईएल से रिटायर्ड है, घर मे पारिवारिक कलह से वह परेशान हो गई है। बहु और बेटे से क्लेश के कारण वह वह ये करने जा रही थी। इस दौरान महिला का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को रानीपुर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

