हरिद्वार – कोरोना काल के चलते धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा सप्तमी का त्योहार सांकेतिक रूप से मनाया गया। जयाराम आश्रम के पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने गंगा सप्तमी पर देश के लोगों को शुभकामनाएं दी और कहा कि मां गंगा मुक्ति दायिनी है, इसलिए वो मां गंगा से कामना करते हैं कि मां गंगा देश को इस कोरोना महामारी से जल्द मुक्ति दिलाए। वहीं उन्होंने उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड में जो स्वास्थ्य व्यवस्था चल रही है वो संतोषजनक नहीं है। वजह है कि हॉस्पिटल में डॉक्टर नहीं है, डॉक्टर है तो बेड नहीं है, बेड है तो ऑक्सीजन नहीं है और ऑक्सीजन है तो नर्सें नहीं है।

ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि सरकार को जल्द ही स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने की पहल करनी चाहिए। सरकार अच्छे डॉक्टरों को तैयार करें इसके लिए प्राइवेट संस्थाओं को भी मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज खोलने की परमिशन देनी चाहिए। तभी जाकर संसाधन जुटेंगे। वहीं उन्होंने कोरोना में कालाबाजारी करने वालों को नसीहत देते हुए कहा कि ऐसे विकट समय मे गरीब बेसहारा लोगो की मदद करने की बजाय अनावश्यक रूप धन अर्जन नही करना चाहिए। ऐसे लोगो को ईश्वर से डरना चाहिए क्योंकि वो सबका हिसाब रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *