ब्यूरो रिपोर्ट, नैनीताल
हल्द्वानी – पिछले 24 घंटों से पहाड़ों के साथ ही हल्द्वानी में हो रही भारी बरसात के चलते जहां जनजीवन अस्त व्यस्त है तो वही पहाड़ से आए भारी मात्रा में पानी के चलते गौला नदी उफान पर है। गौला नदी के उफान के चलते जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए नदी और गधेरो के आसपास लोगों से नहीं जाने की अपील की है। गौला नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले गांव को सचेत करते हुए कहा है कि ग्रामीण खतरे को देखते हुए नदी के किनारे नहीं जाएं एसडीएम विवेक राय ने बताया कि पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बरसात के चलते गौला बैराज का जलस्तर बढ़ गया था जिसके चलते गौला बैराज से नदी में पानी छोड़ा गया है। आपदा प्रबंधन के अलावा सभी थाना चौकियों को भी अलर्ट पर रखा गया है जिससे कि आपदा के दौरान तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।

