देहरादून – देश में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार थोड़ी कम जरूर हुई है लेकिन देश मे पिछले 24 घंटों में 4329 लोग कोविड से अपनी जान गवाई। वहीं उत्तराखंड में संक्रमण के आंकड़े थोड़े कम हुए हैं, पिछले 24 घंटे में 3719 संक्रमित मिले हैं, तो कोरोना से 136 लोगों की जान चली गई है, पिछले 8 दिनों में लगभग 1154 लोग उत्तराखंड में कोरोना से जंग हारे हैं, प्रदेश में कोविड-19 से हो रही मौतों से हर कोई चिंतित है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग की लगातार कोशिशों के बावजूद सैकड़ों लोग अपनी जान गवा चुके हैं, आम आदमी के साथ प्रदेश के मंत्री भी खुद को लाचार महसूश कर रहे हैं, प्रदेश में हो रही मौतों पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की आंखें भी छलक उठी। पीड़ितों के दर्द को बयां करते करते मंत्री जी रो पड़े।

रावत सरकार प्रदेश में कोविड से मौतें कम हो उसके लिए कई कोशिशें जरूर कर रही है लेकिन मौतों के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। मंत्री जी ने कहा लोग अपनों को खो रहे हैं, कोविड से लगातार मौतें हो रही हैं, लेकिन इसे कैसे रोका जाए कुछ समझ मे नहीं आ रहा है। गांव की स्थिति पर भी हरक सिंह रावत चिंतित दिखें।

सच्चाई यही है कि प्रदेश में कोविड 19 से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रहा है, तमाम इंतजाम ओर व्यवस्थाओं के बावजूद इतनी मौतें निश्चित रूप से किसी को भी विचलित कर सकती है। जरूरत है इंतज़ामों और व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने की ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की ज़िंदगी बचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *