हरिद्वार – गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने सुभाष घाट पर गरीब लोगों को फल और अन्न का वितरण किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने भी लोगो को फल और अन्न बांटे।
इस दौरान मदन कौशिक ने कहा कि गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट से जुड़े लोग लगातार जनसेवा के कार्य करते चले आ रहे है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गंगा घाटों पर रहने वाले सभी गरीब, असहाय और निराश्रित लोगों के लिए उनके द्वारा फल और अन्न की व्यवस्था की गई है इसके लिए वो ट्रस्ट की पूरी टीम को बधाई देते है। ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने बताया कि वैसे तो समय समय पर उनके द्वारा इस तरह के समाज हित के कार्य किए जाते है लेकिन गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी उन्होंने फल एवं अन्न का वितरण किया है। केवल मानव सेवा ही उनका एकमात्र उद्देश्य है और उसी उद्देश को लेकर वो जनकल्याण के काम कर रहे है।

