हरिद्वार – प्रदेश व्यापार मण्डल की एक बैठक हरिद्वार कार्यालय पर की गई, बैठक में व्यपारियों ने सरकार के फ़ैसले का विरोध किया है। व्यपारियों ने कहा की जब फ़ैक्ट्री खुली है, शराब के ठेके खुले है तो क्या केवल दुकानदार ही कोरोना फैला रहे है। व्यपारियों ने सरकार से मांग की है कि दुकाने शाम सात बजे तक खुलनी चाहिए व चार धाम यात्रा स्थगित करने के चलते व्यापारीयो को अब आर्थिक पैकेज दिया जाना चाहिए ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की सब कुछ खुला रहेगा और केवल कुछ दुकाने दो बजे तक बंद करने का क्या औचित्य है, प्रदेश में कर्फ्यू शाम सात बजे से है तो दुकाने भी शाम सात बजे तक खुलनी चाहिए, चौधरी ने कहा सरकार के ढीले रवैए से कुम्भ के कारण पुरे उत्तराखंड में कोरोना का विस्फोट हो गया है और किसी भी व्यापारी को उसका लाभ नहीं मिला। व्यापारी की हालत और ख़राब हो गई और अब सरकार अपने पाप छिपाने के लिए चार धाम यात्रा पर भी ऐसे क़ानून लगा दिया है। सरकार की कोशिश है की किसी भी सूरत में यात्री ना आ सके। चौधरी ने कहा की सरकार को तत्काल व्यापारीयो की आर्थिक सहायता करनी चाहिए। सरकार को ज़िम्मेदार मंत्रियों को कुम्भ की ज़िम्मेदारी लेते हुए अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए। ना तो कुम्भ हुआ ना व्यापारी को लाभ हुआ ना यात्री आए, बस कुंभ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया और एक बार फिर दुकानदारो को बर्बाद करने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
बैठक में मुख्य रूप से व्यापारी नेता मयंक मूर्ति भट्ट, महामंत्री सुमित अरोर, आदेश मारवाड़ी, प्रवीण शर्मा, जातीन, विशाल मूर्ति भट्ट, मास्टर सतीश शर्मा, आकाश शर्मा, पुष्पेंद्र गुप्ता, दीपक काला, मिथिलेश वर्मा, अरविंद, विजय आदि अनेक व्यापारी शामिल हुए

