हरिद्वार – जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर जिला अध्यक्ष संदीप गोयल की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई। बैठक में सर्वप्रथम आज एक दूसरे को बधाई दी गई जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का बजट देश का ऐतिहासिक बजट है जिसमें सरकार ने नौकरी पैसा वर्ग से लेकर आम जनमानस तक राहत देने का काम किया है। नौकरीपेशा वर्ग को 2014 से जिस का इंतजार था वह बजट 2023 में पूरा हो गया है एवं कृषि ऋण के लिए 20 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान सहित अन्य क्षेत्रों में बड़े फैसले लिए गए हैं मुझे आज के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भी धन्यवाद प्रेषित करते हैं।

साथ ही साथ संदीप गोयल ने पार्टी के आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा को पदाधिकारियों से साझा किया एवं बताया कि आगामी 11-12 फरवरी को जिला कार्यसमिति आयोजित की जाएगी जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार की जानी है तथा प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि हम सभी पदाधिकारियों को आगामी समय में अल्पकालीन विस्तारक के रूप में बूथ एवं शक्ति केंद्रों पर जाकर सत्यापन करने का कार्य करना है एवं बूथ सशक्तिकरण हेतु बूथ तक जाकर पार्टी की विचारधारा से प्रेरित लोगों को समन्वय बनाकर पार्टी से जोड़ने का काम करना है एवं केंद्र तथा प्रदेश सरकार की लोकजन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक कर उन तक लाभ पहुंचाने का कार्य करना है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, विकास तिवारी, लव शर्मा, रश्मि चौहान, निर्मल सिंह जिलामंत्री रजनी वर्मा, मोहित वर्मा, विशन पाल कश्यप, अमरीश सैनी, आलोक द्विवेदी एवं कार्यालय मंत्री नकली सिंह सैनी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *