हरिद्वार – हरिद्वार के बैरागी कैंप में गड्ढा खोदकर दबाई गई लाखो की सरकारी दवाइयों के मामले में कनखल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हरिद्वार के एसीएमओ डॉ पंकज जैन की तहरीर पर बहादराबाद के सरकारी अस्पताल में तैनात चिकित्सक और वार्ड बॉय के खिलाफ आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हरिद्वार के सीओ सिटी मनोज ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दे कि तीन दिन पहले स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने गड्ढे को खुदवाया और करीब तीन लाख रुपए की दवाएं बरामद की थी।
में दी जानकारी* क्या कहा सुनिए

