ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी – आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव को देखते हुए हल्द्वानी में आज अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित हुआ, इस कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, बीजेपी के विधायक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने लोकसभा और निकाय चुनाव के लिहाज़ से कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की टिप्स दिए, दुष्यंत गौतम ने कहा कि केंद्र और राज्य द्वारा चलाई गई योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए, उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिहाज से पार्टी बिल्कुल तैयार है।

