मयूर सैनी की रिपोर्ट

हरिद्वार – हरिद्वार में जीआरपी रुड़की चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक अमित का दोपहर एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया। अमित काफी लंबे समय से कोविड 19 और इससे जुड़ी जटिलताओं के साथ लड़ाई रहे थे।

शनिवार को उन्हें कार्डियक अरेस्ट के तीन एपिसोड हुए थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। आज दोपहर उन्हें फिर से कार्डियक अरेस्ट हुआ जिसकी वजह से उनका निधन हो गया।

परिवार की इच्छा के अनुसार कल सुबह उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रुड़की में किया जाएगा।

उप निरीक्षक अमित कुमार पुत्र तेजपाल सिंह का जन्म 15 अगस्त 1982 को हुआ था। पुलिस विभाग में 10 अक्टूबर 2001 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुए तथा देहरादून जनपद में नियुक्त रहे। इसके पश्चात दिनांक 7 नवंबर 2011 को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए। पदोन्नति पश्चात प्रथम नियुक्ति जनपद पौड़ी गढ़वाल में हुई। पौड़ी गढ़वाल में सेवा के पश्चात जीआरपी में नियुक्त हुए तथा चौकी प्रभारी जीआरपी रुड़की के रूप में विगत वर्ष 2016 से तैनात थे।

उप निरीक्षक अमित कुमार को ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण हॉस्पिटल विनय विशाल रुड़की में दिनांक 12 मई को एडमिट कराया गया था। तबीयत खराब होने पर उन्हें दिनांक 16 मई को एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश में भर्ती कराया गया जहां पर कोरोना व फेफड़ों में इन्फेक्शन तथा आज कार्डिक अटैक के पश्चात इनका एम्स हॉस्पिटल में निधन हो गया।

जीआरपी उत्तराखंड पुलिस परिवार ने अमित के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति सहानुभूति रखते हुए उनके लिए हर संभव सहायता की बात कही है।

ओम शांति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *