हरिद्वार – सोशल मीडिया पर गुलदार के शावक का वीडियो वायरल हो रहा है, सोशल मीडिया पर ये वीडियो हरिद्वार का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जंगल से निकलकर एक नन्हा सा शावक सड़क पर आ गया है। वीडियो बनाने वाला शक्श दिखाई तो नही दे रहा है लेकिन वो कभी शावक को पुचकार रहा है तो कभी उसके सिर पर हाथ फेर रहा है।
पड़ताल करने पर पता चला कि ये वीडियो कई दिन पहले वायरल हुआ था, पहले इसे उत्ततराखं के नैनीताल और पिथौरागढ़ का बताकर वायरल किया गया था। वही वन विभाग के अधिकारियों ने इस वीडियो के हरिद्वार का होने की पुष्टि नही की है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की पड़ताल की जा रही है कि ये वीडियो कहाँ का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *