कर्णप्रयाग – कर्णप्रयाग के पोखरी के गांव के पास एक मादा गुलदार का शव बरामद हुआ है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने बताया कि गुलदार की उम्र करीब 4-5 साल है। मृत गुलदार के शव को विभाग ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

