मयूर सैनी/सचिन कुमार
हरिद्वार – स्कूली छात्रों में कहासुनी की बात आम है। लेकिन किशोरावस्था की उम्र में झगड़े के दौरान कुछ छात्र खतरनाक कदम भी उठा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित एक विद्यालय से सामने आया है। जिसमें दसवीं क्लास में पढ़ने वाला एक छात्र 12वीं क्लास के छात्र को मारने के इरादे से स्कूल में तमंचा और कारतूस लेकर पहुंच गया। हालाकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। गनीमत ये रही कि समय रहते दूसरे छात्रों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने प्रिंसिपल को मामले की जानकारी दी। छात्र के बैग की तलाशी ली गई तो तमंचा और कारतूस बरामद हुए। मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।

