ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी – हल्द्वानी पहुंचे स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश ने सुशीला तिवारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और कैंसर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों की व्यवस्थाओं को बारीकी से जांचा, साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने कहा की डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए योजना के तहत 16 फरवरी से स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के लिए इंटरव्यू होंगे। जिनको कॉन्ट्रैक्ट बेस पर चार लाख तक तनख्वाह दी जाएगी। उन्होंने कहा की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए बजट की कोई कमी नहीं है सरकार लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

