ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के द्वारा पद यात्रा का आयोजन किया गया।
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए उनके एकता और भाईचारे के संदेश को अपनाने की बात की। उन्होंने कहा, सत्य और अहिंसा से महात्मा गांधी ने हमारे देश को आजादी दिलाई। हम हमेशा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को याद करते हैं और उनके बताए हुए रास्तों पर चलना भी है।

