ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमत को लेकर आज हल्द्वानी में कांग्रेस ने एक निजी पेट्रोल पंप पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया, इंदिरा हृदयेश, नेता प्रतिपक्ष ने आरोप है कि आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार में ऐसा हुआ है कि पेट्रोल और डीजल के दाम 100 रुपये को पार कर गए हैं। कांग्रेस ने कहा ऐसे में एक्साइज ड्यूटी को पेट्रोल और डीजल से हटा देना चाहिए ताकि पेट्रोल और डीजल की कीमत में थोड़ा सा आम जनता को राहत मिल सके। लेकिन बिना विरोध किए केंद्र और राज्य सरकार कोई भी काम नहीं करती लिहाजा कांग्रेस ने बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का जो रवैया केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ तैयार किया है यह आगे भी जारी रहेगा, क्योंकि एक तरफ कोरोना तो दूसरी तरफ पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतें आम जनता का जीना दूभर कर रही है।
इंदिरा हृदयेश, नेता प्रतिपक्ष उत्तराखंड

