ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – हल्द्वानी के ऊंचापुल में 18 से 44 वर्ष और 45 से ऊपर के लोगो को कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है, वैक्सिनेशन सेंटर में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लाभार्थियों के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं।
शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के प्रतिनिधि विकास भगत ने मीडिया से बात करते हुए बताया की शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के प्रयासों से वैक्सीन लगाई जा रही है 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को हाथों हाथ रजिस्ट्रेशन करा के वैक्सीन लगाई जा रही है तो वहीं 18 से 44 वर्ष के लोगों को 1 दिन पहले कोविन एप में अपना रजिस्ट्रेशन करवाना है जिसके बाद उनको यहां पर वैक्सीन लगाई जा रही है साथ ही वैक्सीन की किसी तरह की कोई भी कमी नहीं है प्रतिदिन 45 वर्ष से ऊपर के 350 और 18 से 44 वर्ष के करीब 400 से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है यहाँ पर वैक्सीन लगाने का काम निरंतर जारी रहेगा जिससे आसपास क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इसका लाभ मिले।


