हरिद्वार – जनपद में बढ़ते साइबर क्राइम अपराध की रोकथाम हेतु आज साइबर क्राइम हरिद्वार पुलिस तथा स्थानीय पुलिस द्वारा थाना पिरान कलियर क्षेत्रान्तर्गत धनोरी डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेज में सामूहिक रूप से विद्यार्थियों को साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दी गई। छात्रों को साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए गए।
जागरूकता कार्यक्रम में साइबर क्राइम से हरिद्वार से कांस्टेबल शक्ति सिंह व कांस्टेबल योगेंद्र सिंह द्वारा तथा थाना पिरान कलियर से उप निरीक्षक महिपाल सिंह व कांस्टेबल अमित कुमार द्वारा अमुल्य सुझाव दिए गए।

