सचिन कुमार

हरिद्वार – हरिदार के ट्रेवल्स कारोबारियों ने उत्तराखंड सरकार द्वारा देहरादून में फिटनेस सेंटर बनाए जाने का विरोध किया है। पंचपुरी टैंपो ट्रेवलर्स वेलफेयर सोसायटी कार्यालय पर ट्रेवल कारोबारियों की तमाम यूनियनों से जुड़े पदाधिकारियों ने बैठक की और सरकार से पहले की तरह हरिद्वार में ही गाड़ियों का फिटनेस सेंटर शुरू करने की मांग की। इस दौरान ट्रेवल कारोबारियों ने बताया कि जब से देहरादून में फिटनेस सेंटर शिफ्ट किया गया है तब से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए वो सरकार से पहले की तरह हरिद्वार में ही गाड़ियों का फिटनेस सेंटर शुरू करने की मांग करते है।

कारोबारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो सोमवार को वह आरटीओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *