हरिद्वार – बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन हरिद्वार पहुंचे जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चे से जुड़े बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए बजट पर चर्चा की। इंतजार हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। केंद्र सरकार ने हाल ही में जो बजट जारी किया है उसमे आम आदमी, किसान, मजदूर और महिलाओं समेत हर वर्ग का ध्यान रखा गया। पहली बार इस देश में ऐसी सरकार आई है जो समाज के हर वर्ग के उत्थान का कार्य कर रही है और सरकार द्वारा जारी बजट के लिए वो पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का आभार व्यक्त करते है।

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश महामंत्री अनीस गौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी बजट में उत्तराखंड का भी विशेष ध्यान रखा गया है। भाजपा सरकार के नेतृत्व में आने वाले समय में निश्चित रूप से उत्तराखंड राज्य और भी ज्यादा तरक्की करेगा।

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष एजाज अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी बजट समग्र उत्थान की अपेक्षाओं की पूर्ति करने वाला बजट है और आने वाले समय में यह बजट देश को एक बड़ी महाशक्ति बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *