हरिद्वार – हरिद्वार जिला ब्लड बैंक के प्रभारी रहे डॉ. एस एन खान का बीमारी के चलते निधन हो गया। कई दिन तक सहारनपुर में ही उनका इलाज चला लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने के चलते उन्हें दिल्ली ले जाया गया। रविवार तड़के उन्होंने दिल्ली स्थित एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हरिद्वार में भी शोक की लहर दौड़ गई।
डॉ. एस एन खान ने वर्ष 1996 से लेकर वर्ष 2018 तक हरिद्वार जिले में अपनी सेवाएं दी हैं। हरिद्वार ब्लड बैंक की स्थापना उनके कार्यकाल में ही हुई थी। वर्ष 2018 में उन्हें उत्तर प्रदेश के लिए रिलीव कर दिया गया था। इसके बाद से डॉ एस.एन खान सहारनपुर में तैनात थे। तबियत बिगड़ने पर उन्हें सहारनपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने शनिवार की देर रात में अंतिम सांस ली। स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के नेता दिनेश लखेड़ा ने बताया कि डॉ. एस एन खान बहुत ही कर्मठ और इमानदार अधिकारी थे। कर्मचारियों के साथ हमेशा परिवार की तरह रहते थे। उनके निधन की खबर से सभी को गहरा आघात पहुंचा है।

सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. मनीष दत्त, महावीर चौहान, महेश कुमार, रजनी चौधरी, प्रेरणा, राखी, दिशा, चीकू कालरा और राजेंद्र के अलावा भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी समेत हरिद्वार के तमाम लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *