हरिद्वार – हरिद्वार दिल्ली नेशनल हाईवे पर चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई, चालक को स्कूटी में आग लगने की सूचना बगल से गुजर रहे एक गाड़ी चालक ने दी, जिसके बाद युवक स्कूटी से उतर गया, देखते ही देखते स्कूटी से आग की लपटें निकलने लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया तब तक स्कूटी का काफी हिस्सा जल चुका था। हादसा गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सामने नेशनल हाईवे पर हुआ।

