हरिद्वार – दुनिया के कई बड़े देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद भारत सरकार की भी चिंता बढ़ गई है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सतर्क रहने को कहा है। हालांकि क्रिसमस और नए साल को लेकर राज्य सरकार ने कोई सख्त गाइडलाइन तो जारी नहीं की है लेकिन सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील जरूर की है।
हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि क्रिसमस और नए साल को लेकर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ ही मास्क तथा हैंड सेनीटाइजर के प्रयोग की अपील की जा रही है। इसके अनुपालन में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने आमजन से भी कोरोना नियमों के पालन करने की अपील की है।

