हरिद्वार – हरिद्वार जिला पंचायत में बीजेपी का बोर्ड बनने के बाद आज दूसरी बैठक संपन्न हुई। जिला पंचायत कार्यालय पर आयोजित बोर्ड बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, उपाध्यक्ष अमित चौहान समेत सभी 44 जिला पंचायत सदस्य और जिला प्रमुख शामिल हुए।
बैठक में सभी जिला पंचायत सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्रों में पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित प्रस्ताव रखे। सभी सदस्यों द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर अनुमोदन करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि बोर्ड बैठक में जितने भी विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव आए हैं, उन सभी पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। हरिद्वार जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर वो सभी सदस्यों के क्षेत्र में काम कराएंगे और हरिद्वार को एक आदर्श जिला बनाएंगे।

