हरिद्वार – हरिद्वार इलेक्ट्रिकल्स ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हरिद्वार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक शामिल हुए। हरिद्वार के सिडकुल में एक निजी होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निशंक ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि हरिद्वार का सिडकुल देश के सर्वश्रेष्ठ सिडकुल में शामिल है। हरिद्वार सिडकुल की उत्पादन इकाइयां देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चीन के बदले भारत ही दुनिया का मैन्युफैक्चरिंग हब होगा। इसके लिए हरिद्वार सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

निशंक ने प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीतियों को सराहते हुए कहा की देश 5 ट्रिलियन इकोनामी के लक्ष्य की तरफ देश तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे समय में जब विश्व भर की तमाम बड़ी आर्थिक शक्तियां कमजोर पढ़ रही है तब भारत तेजी से सशक्त होकर उभर रहा है।

संस्था के अध्यक्ष प्रवीण कुमार जिंदल ने कहा कि चार साल पहले रिटेलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स की समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने हरिद्वार इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन संगठन का गठन किया था जिसका उन्हें काफी लाभ हुआ। कोरोना काल में उन्हें इस संगठन के फायदे भी दिखाए दिए। अब उनके पास फंड्स की भी कमी नहीं है इसलिए आगे से उनके द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप, गरीब असहाय लोगों की मदद आदि काम भी कराए जाएंगे।

रायब्रो कंपनी के एमडी नमन गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश है कीलोगो में उनकी कंपनी के प्रति जागरूकता पैदा हो। मेक इन इंडिया की तर्ज पर उनकी कंपनी काम कर रही है। आज से दस साल पहले उन्होंने कंपनी की शुरुआत की थी आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में उनकी कंपनी काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *