हरिद्वार – राष्ट्रीय व्यापार मण्डल की ज़िला बैठक ज़िला कार्यालय आर्य नगर चौक पर आहूत की गई। बैठक में पॉड टैक्सी और कॉरिडोर पर स्तिथि स्पष्ट करने की माँग करी गई और कहा ये दोनों आने चाहिए पर व्यापारी के हितो का भी ध्यान रखा जाए और पॉड टैक्सी का रूट गंगा किनारे किनारे ले ज़ाया जाए।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की पॉड टैक्सी और कॉरिडोर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का दिया हुआ तोहफ़ा है और सभी हरिद्वार वासी इसका स्वागत करते है पर कोई भी योजना तभी सफल मानी जाती है जब उससे किसी के हितो पर भी प्रभाव ना पड़े। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पॉड टैक्सी पर कमेटी बना कर व्यापारी की बात सुनी है और सभी व्यापारी चाहते है की पॉड टैक्सी का रूट गंगा किनारे किनारे ले ज़ाया जाए इससे यात्री सरकार और व्यापारी सभी का लाभ है
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सुदीश श्रोत्रीय व ज़िला अध्यक्ष विनीत धिमान ने कहा की कॉरिडोर पर भी सरकार को स्तिथि स्पष्ट करनी चाहिए की आख़िर कार इसको कहा कहा से और कैसे बनाया जाएगा। हरिद्वार के लिए दोनों बड़े प्रोजेक्ट है पर इसको ऐसे बनाया जाए की व्यापारी के हितो पर प्रभाव ना पड़े
बैठक मे मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी, ज़िला महामंत्री संजय सिन्हा, शहर अध्यक्ष ज्वालापुर हरविन्दर सिंह, ज़िला विधिक सलाहकार कुलदीप खंडेलवाल, ज़िला उपाध्यक्ष अजीत सिरोही, ज़िला उपाध्यक्ष संगीता बंसल, ज़िला सचिव विशाल माथुर, ज़िला सचिव भारत तलुजा, शहर महामंत्री ज्वालापुर मृत्युंजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अर्पण ग्रोवर, आशीष पवार, युवा नेता पुष्पेंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार आदि उपस्तिथ रहे

