हरिद्वार – हरिद्वार में सिडकुल मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन उत्तराखण्ड एवम् भगवानपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, एसोसिएशन ऑफ फार्मा मैन्युफैक्चर्स, सोमवार 12 सितंबर को श्रम कानूनों से जुड़े मुद्दों पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन सिडकुल हरिद्वार में किया जा रहा है। गोष्ठी में श्रम आयुक्त दीप्ति सिंह मुख्य अतिथि होंगी। साथ में अनिल पेटवाल, एडिशनल कमिश्नर, विपिन कुमार, श्रीमती मधु नेगी, डिप्टी लेबर कमिश्नर, अरविंद नाग्यान, फैक्ट्री उप निदेशक, प्रशांत कुमार, सुरेश आर्य, सहायक लेबर कमिश्नर समेत जिले के 200 से अधिक फैक्ट्री के प्रतिनिधि भाग लेंगे। जानकारी देते हुए श्री रूपक गुप्ता संगठन महामंत्री ने बताया कि लगभग 20माह बाद इस तरह की बैठक आयोजित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *