मयूर सैनी/सचिन कुमार
हरिद्वार – हरिद्वार में इन दिनों जंगली जानवरों के आबादी वाले इलाकों में घुसने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को एक जंगली हाथी के आबादी में घुसने से हड़कंप मचा गया। हरिदार के भेल जंगल से सटे सीपीयू कार्यालय में हाथी घुस आया। बताया जा रहा है की इस हाथी ने पिछले कुछ दिनों से भेल क्षेत्र में उत्पात मचाया हुआ है। काफी देर तक हाथी वाहनों के बीच खड़ा रहा लेकिन इससे पहले वो वाहनों को तोड़ता फोड़ता, उससे पहले ही वहां मौजूद सीपीयू कर्मियों ने शोर मचाकर उसे खदेड़ दिया।
आपको बता दे कि अभी दो दिन पहले ही रात में हरिद्वार की राजा गार्डन कॉलोनी में जंगली हाथियों का झुंड घूमता हुआ दिखाई दिया था, स्थानीय लोगो ने मोबाइल में हाथियों की वीडियो भी बनाई थी। बावजूद इसके राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। जबकि मानव और वन्यजीव संघर्ष में कभी जानवरों तो कभी लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

