हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में देव दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। हरकी पैड़ी पर हजारों दीपक जलाकर घाटों को रोशन किया गया। श्री गंगा सभा और श्रद्धालुओं की ओर से जलाए गए हजारों दीयों से हर की पैड़ी का नजारा भव्य और अलौकिक हो गया। मान्यता है कि गृहस्थ लोगों की दीपावली से अलग कार्तिक मास की पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देव दीपावली मनाई जाती है।

हरकी पैड़ी पर आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने कहा कि आने वाले समय में पूरे देश भर में देव दीपावली धूमधाम से मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *