हरिद्वार – पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार में पहाड़ी महासभा द्वारा आयोजित मकर संक्रांति महोत्सव एवं सांकृतिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और संस्था की और से विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाले लोगो को सम्मानित किया गया। इस दौरान सांसद निशंक ने कहा कि उत्तराखंड राज्य देश की संस्कृति का प्राण है। पहाड़ी महासभा द्वारा आयोजित इस तरह से कार्यक्रम एकत्व और देशभक्ति का भाव पैदा करते हैं और इसके लिए वो आयोजकों को बधाई देते है।

पहाड़ी महासभा की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन पंत ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व सूर्य उपासना का पर्व है पहाड़ में इस पर्व को घुघुतिया पर्व के रूप में मनाया जाता है और इस दिन भगवान सूर्य की उपासना के साथ ही विभिन्न पहाड़ी व्यंजन भी बनाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *