अनिल शर्मा
हरिद्वार – हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र से गुजर रहे हरिद्वार नजीबाबाद हाई वे पर जंगली हाथी के आ जाने से हड़कंप मच गया। हाथी को देखकर हाईवे पर दोनों तरफ बड़ी तादाद में उसे देखने के लोगों का जमावड़ा लग गया। शोर मचाने और हॉर्न की आवाज का भी हाथी पर कोई असर होता नहीं दिखा। काफी दूर तक हाईवे पर चलने के बाद यह हाथी खुद ही जंगल की और चला गया।
दरअसल पिछले कई दिनों से एक जंगली हाथी लाल ढांग क्षेत्र में बार बार जंगल से बाहर आ रहा है। हाथी कभी लालढांग क्षेत्र में बसी आबादी में घुस आता है तो कभी हाईवे पर नजर आता है। सोमवार को भी नजीबाबाद हरिद्वार हाईवे पर स्थित गैंडी खता गांव के पास यह हाथी आ धमका। हाथी को देखकर राहगीरों की सांसे थम गई। ये हाईवे पर काफी देर तक चलता रहा है। जब तक ये हाईवे पर रहा तब तक वाहन रेंगते हुए नजर आए। आगे आगे हाथी चलता रहा है पीछे वाहनों की कतार लग गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई दिनों से यह हाथी इसी तरह आबादी वाले क्षेत्रों में घुसकर दहशत बनाए हुए हैं। लेकिन सूचना के बावजूद विभाग इसे जंगल के अंदर रोकने में नाकामयाब साबित हो रहा है।

