सचिन कुमार
हरिद्वार – हरिद्वार के मिस्सरपुर में एक घर में कोबरा सांप घुस आया। करीब 4 फुट लंबे कोबरा को देखते ही घर में मोजूद लोगों के होश उड़ गए। आनन फानन में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की क्यूआरटी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बेड के नीचे छिपे कोबरा को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।
गौरतलब है की बरसात के सीजन में सांपो के निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे में क्यूआरटी टीम को आयदिन सांप मिलने की सूचना पर दौड़ना पड़ रहा है।

