हरिद्वार – कोविड कर्फ्यू के बीच उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार के व्यापारियों को थोड़ी राहत देने का काम किया है। हरिद्वार के सभी क्षेत्रों में अब सीमेंट, सरिया, मार्बल और हार्डवेयर से जुड़ी सभी दुकानें खोली जाएंगी। दुकान खोलने का समय सुबह 8 बजे से लेकर 11 बजे तक होगा। गुरुवार को इसके लिए सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।

